आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगों के पर्व होली का त्योहार जनपद में धूमधाम से मनाया गया। होली पर्व पर लोगों ने जमकर होली खेली। दोपहर बाद लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
होली का त्योहार जनपद में धूमधाम से बनाया गया। होली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक धूम रही। सुबह से ही सभी लोग होली खेलने में जुट गये। युवाओं ने रंगों के त्योहार होली को अपने अपने अंजाम में मनाया। शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में सुबह से युवाओं ने एक दूसरे पर डालना शुरु कर दिया जो दोपहर तक चलता रहा। इनके सामने से जो भी गुजरा ये युवा उन्हे नहीं छोड़ते थे उन्हे रंगों से सराबोर कर देते थे। युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली इस दौरान एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिये इतने भी पेट नहीं भरा तो अपने साथियों के कपड़े फाड़ना प्रारम्भ कर दिया। ऐसा ही नजारा मेन चौक भी देखने को मिला साथ मातवरगंज में भी युवा और बच्चों ने जमकर एक दूसरे उपर रंग डालकर होली खेली।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार