पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सीमा सिंह ने जिलाध्यक्ष आशा संगठन संध्या सिंह के ऊपर मनमानीपूर्ण आचरण का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मामले को लेकर सीएमओ आजमगढ़ के परिसर में भी धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष सीमा सिंह का आरोप था कि आशाओं तथा संगीनियों से संगठन के नाम पर वर्ष में दो-दो बार चंदा लिया जाता है जो प्रत्येक आशा को देना मजबूरी होती है। संगठन के नाम पर ऐसी गुंडागर्दी कहां तक जायज है। संध्या सिंह द्वारा अनैतिक कार्य भी किया जाता है जिससे न केवल आशा संगठन की छवि धूमिल होती है बल्कि हमारा संगठन भी कमजोर हो रहा है। संध्या सिंह द्वारा संगठन के इकट्ठे हुए पैसे से लखनऊ जाकर अपनी घरेलू सामानों की खरीदारी की जाती है। जिले से संभावित निष्कासित होने वाली आशाओं से उनकी लड़ाई लड़ने के लिए उनके नाम पर 5000 रुपये प्रति संभावित निष्कासित आशाओं से लिए गए हैं। जो इस तरह से कुल मिलाकर 13500 रुपए की धन उगाही इनके द्वारा की गई है। यह सिर्फ उन्हीं लोगों का मुद्दा उठाती हैं जहां इन्हें शुद्ध आर्थिक लाभ होता है अन्यथा आशाओं के बड़े-बड़े मुद्दे अधूरे रह जाते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष संध्या सिंह की जांच-पड़ताल करते हुए उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।
रिपोर्ट-बबलू राय