जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी तरवां से मांगा स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने का दिया निर्देश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जन सुनवाई करें, इसकी जांच करायी जायेगी, कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत/असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारी मौके पर जायें एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आरईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में से किसी प्रकार के संदर्भ में स्पेशल क्लोज करना है, इसके सम्बन्ध में संबंधित पटल सहायकों को अवगत करा दिया जाए। नियमित निर्देश के बावजूद भी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शत प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक एवं मण्डलायुक्त द्वारा सी श्रेणी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी तरवां का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिला गन्ना अधिकारी द्वारा आईजीआरएस संदर्भ के निस्तारण में ज्यादा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *