शिकायत वाले ग्रामों का भ्रमण करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें- जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील सदर आजमगढ़ के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपने विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों वाले गांव तथा आईजीआरएस पर प्राप्त सबसे अधिक शिकायत वाले गांव का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बुलाए तथा उसको सुनकर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई में कुछ प्रकरण ऐसे आए हैं, जिन पर आदेश होने के बाद भी मौके पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 से संबंधित सीमांकन होने के बाद भी यदि पीड़ित पक्ष को कब्जा नहीं मिलता है या सरकारी जमीन से अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता है तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाए तथा सहमति से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माननीय कोर्ट के आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रशासन एवं पुलिस की छवि को बेहतर बनाएं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 44 शिकायत प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 36, पुलिस के 02, शिक्षा के 03, विकास के 02 एवं अन्य के 01 मामले प्राप्त हुए। मौके पर 07 प्रकरण का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों क़ो निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों क़ो निर्देशित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *