लंबित पत्रावलियों का ससमय करें निस्तारण-जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति डीसीसी, जिला स्तरीय समीक्षा समिति डीएलआरसी, ऋण जमानुपात उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी बैंक समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, अग्रणी जिला अधिकारी-रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एवं जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में सितम्बर तक की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमे वित्तीय समावेशन, जिले का ऋण जमानुपात एवं जिले मे संचालित उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार की योजनाओ जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री जन धन योजना, आदि योजनाओ पर विशेष चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक को निर्देशित किया कि सभी शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रावलियों को ससमय निस्तारित करें एवं ऋण वितरण पर जोर दें, ताकि जिले का ऋण जमानुपात में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही सभी जिला समन्वयकों को यह भी निर्देश दिया कि समस्त बैंक अपने सभी शाखा प्रबंधकों को योजनाओं से जुड़े सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *