आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी: जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आयुष्मान कार्ड, आशाओं का भुगतान, ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पुरुष नसबंदी, अन्तरा व छाया ऐप की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने में धीमी प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिन सीएचसी, पीएचसी पर आईटी किट उपलब्ध है, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, तो संबंधित सीएचसी, पीएचसी के सीएचओ, एमओआईसी एवं एसीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करें और स्वयं मानिटरिंग करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने सीएचसी, पीएचसी के एमओआईसी से ओपीडी के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि अभी आशाओं का जो भुगतान जो लंबित है, उसका भुगतान तत्काल कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, अन्तरा व छाया ऐप की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में तेजी लाएं। इस अवसर पर सीएमओ डा.आईएन तिवारी, एसीएमओ, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित संबंधित एमओआईसी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *