खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक व प्रशिक्षित किया जाए- जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देशित किया कि आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विक्रय होने वाले व अन्य जनपदों से जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थों विशेषकर दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों, मिठाई व नमकीन पर विशेष रूप से निगरानी रखते हुए अभिसूचना के आधार पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि छोटे रेहड़ी, पटरी व ठेले खुमचे से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए तथा प्रवर्तन कार्यवाही में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस व पंजीकरण के वांछित लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी पका हुआ भोजन परोसा जा रहा है, जैसे- स्कूल, आंगनबाडी केन्द्र, अनाथालय, वृद्धा आश्रम व जननी सुरक्षा के अन्तर्गत आच्छादित सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कैन्टिन में विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित जांच की जाए एवं उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक व प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष बल देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी विभागों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करें एवं खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार लायंे। जनपद आजमगढ़ में नव निर्मित प्रयोगशाला के हस्तानान्तरण में आ रही कठिनाईयों को दूर करने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक आजमगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में नकली दवाओं के विक्रय पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से औषधि प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण किये जाए तथा नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। उक्त बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य), जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त राज्य कर जी0एस0टी0, मण्डी निरीक्षक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, दुग्ध विकास अधिकारी तथा खाद्य व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि एवं औषधि संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *