चकबन्दी कार्यों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें- जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उप संचालक चकबन्दी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में चार ग्रामों उबारपुर लखमीपुर, गहजी, इदिलपुर, कनैलाकनहट का धारा- 52 का प्रस्ताव चकबन्दी निदेशालय भेज दिया गया है। शेष ग्रामों का कार्य समय से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया है। ग्राम देवारा कदीम व बलिया कल्यानपुर का कार्य समय से पूर्ण नही होने के लिए उत्तरदायी अधिकारियो व कर्मचारियो का उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है।
चकबन्दी अधिकारियों द्वारा 20 वर्ष से अधिक समय से विचाराधीन वादों का निस्तारण न किये जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अग्रिम माह में पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त चकबन्दी अधिकारियों को चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अपने स्तर पर कार्य योजना तैयार करने व निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों को चक निर्माण कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। बैठक में उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *