जिलाधिकारी ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का निरीक्षण कर बच्चों को किया प्रोत्साहित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग, उ0प्र0 के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण कर बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रैक्टिकल लाइफ के डिफिकल्टी को कैसे दूर किया जाए, उस पर बेस्ड कई सारे मॉडल्स देखे गये हैं। इसके साथ ही उन्होने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये विज्ञान मॉडलों की दिनचर्या में उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी प्रशंसा भी किया। उन्होने कहा कि यहां पर चयनित विज्ञान मॉडल के छात्रों को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली उद्योग बन्धु की बैठक में आमंत्रित किया जाए और ये बच्चे अपने-अपने जो यूजफुल मॉडल है, उसके बारे में बताएंगे। हो सकता है कोई उद्यमी इनके मॉडल को प्रैक्टिकल लाइफ में कन्वर्ट करना चाहे। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित कर विज्ञान मॉडल के बारे में जानकारी दी जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शामिल समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी ने बहुत ही अच्छे-अच्छे विज्ञान मॉडल बनाये हैं, आगे और भी अच्छा मॉडल बनाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रथम स्थान अखण्ड प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान आदर्श यादव, तृतीय स्थान हिमांशु तथा सांत्वना पुरस्कार अंकित यादव एवं मो0 यूनुस, तथा शेषनाथ शर्मा एवं लवकुश कुमार, को मोमेण्टो देकर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 5000, 3000, एवं 2000 तथा दो सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 1000 प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसी रूबी खातून, भूपेश सिंह प्रवक्ता इण्टर कालेज खरिहानी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *