आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वल बांध पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। पिछले वर्ष और पूर्व के वर्षों में हुई कटान के बारे में जानकारी ली और उसके बाद हुए कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने तटबंधों की मरम्मत को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी द्वारा मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह जनपद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ आने से पूर्व जो हमारी तैयारियां होती है तटबांधों की मरम्मत आदि उसी का आज हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। जहां पर बांध क्षतिग्रस्त रहा उसकी मरम्मत कर दी गई है। इसे और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह सहित बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार