जिलाधिकारी ने मेगा क्रेडिट कैम्प का किया शुभारम्भ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को हरिऔध कला केन्द्र में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक आवेदन करायें एवं ब्रांचवार लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृत करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान मुख्यमंत्री जी की महात्वाकांक्षी योजना है, इसलिए संबंधित अधिकारी एवं सभी बैंक पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य का करें। उन्होने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी कागजात पूर्ण होने के बावजूद भी कुछ शाखाएं आवेदकों को हफ्तों तक दौड़ाती हैं, जिससे आवेदक निराश होकर हार मान लेते हैं। बिना कारण किसी भी आवेदक का आवेदन निरस्त न किया जाए एवं आवेदकों को बार-बार दौड़ायें नहीं, आवश्यक अभिलेखों को लेते हुए जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत प्रतीकात्मक रूप से 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र/चेक आदि का वितरण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, एलडीएम, क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आजमगढ़, क्षेत्रीय प्रबन्धक एसबीआई, डीडीएम नाबार्ड सहित अन्य संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *