फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिजवा निवासनी खुशी प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन किया है। खुशी को दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम में यूपी की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी ने खुशी को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खुशी को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान खुशी ने बताया कि यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम जिले स्तर पर भी आयोजित करा कर युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने खुशी को आश्वासन देते हुए बताया कि इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने खुशी की पढ़ाई और पारिवारिक स्थिति के बारे में हर एक चीज़ को जाना। खुशी साबित्री बाई फुले पॉलिटेक्निक कालेज आज़मगढ़ में सिविल इंजीनियरिग की अंतिम वर्ष की छात्रा है और एनसीसी कैडेड तथा ताईकांडों खिलाड़ी भी है। जिलाधिकारी ने अश्वासन दिया कि जिले में जब युवाओं के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित होगा तो उसमें युवाओं को संदेश देने के लिए आप को बुलाया जाएगा। साथ ही खुशी को अन्य किसी भी क्षेत्र में मदद की ज़रूरत पड़ने पर सहयोग देने का भरोसा दिया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय