फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील क्षेत्र के पात्रों को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा कम्बल वितरण किया गया। तहसील दिवस में कुल 89 मामले आये जिसमें 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व के 62 मामले, 17 पुलिस, 5 बिकास, 3 विद्युत, 2 नहर बिभाग, एक जिलापंचायत राज अधिकारी और 2 मनरेगा के मामले आये। इस प्रकार कुल 89 मामले आये जिसमंे से 7 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गरीबो में कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डा.अशोक कुमार, डीएफओ जीडी मिश्र, उप जिलाधिकारी फूलपुर सुरेन्द्र नारायण, सीओ फूलपुपर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय