जिला न्यायाधीश ने ग्रामीण न्यायालय का किया निरीक्षण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला न्यायाधीश आजमगढ़ के निरीक्षण की खबर से न्यायालय के संबंधित कर्मचारी अपने-अपने पटल के अभिलेखों फाइलों को दुरुस्त करने में लगे रहे तो वही नगर पंचायत फूलपुर द्वारा न्यायालय परिसर सहित आसपास साफ सफाई कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना फूलपुर के सब इंस्पेक्टर सिपाहियों की तैनाती की गई थी। जिला न्यायाधीश शनिवार को ग्राम न्यायालय फूलपुर पहुंचे। चूंकि शनिवार होने के कारण सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस होने के कारण काफी भीड़ रही। जिला न्यायाधीश ने न्यायायिक मजिस्टेªट ग्रामीण फूलपुर हर्ष आनन्द के साथ निरीक्षण किया। जिला जज जयप्रकाश पाण्डेय ने साफ सफाई और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया। न्यायालय परिसर में वादकारियों के बैठने आदि की ब्यवस्था देखी। न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं से कोर्ट के संचालन की जानकारी पूछी।
अधिवक्ताओ ने एक स्वर से सुदृढ़ ब्यवस्था बताई जिससे जिला न्यायाधीश सन्तुष्ट दिखे। बाहर लगे जनरेटर देखा और चलने की जानकारों ली। उन्होंने कहा कि काफी छोटा जनरेटर है इसे बदलवाया जाएगा। तत्पश्चात कोर्ट के संचालन फौजदारी पटल स्टेनो कार्यालय पेशकार पटल की फाइलों व कक्ष का निरीक्षण किया। सभी फाइल आलमारी कोर्ट में क्रमवार सुरक्षित रखी मिली। अपने आधे घण्टे के निरीक्षण के दौरान एक-एक बिन्दु एक-एक पटल कक्ष के निरीक्षण में सफाईं का बिशेष ध्यान दिया।
इस अवसर पर राजेश कुमार पेशकार, सुधाकर, महीप सिंह, राम नवल, तहसील बार मंत्री संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र यादव, राजकुमार, आशीष यादव, विजय, ओमप्रकाश सिंह, शहबाज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *