आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन स्तर से पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई गईं 14 चार पहिया वाहन और चार बाइकें शुक्रवार को मैदान में उतार दी गईं। पुलिस लाइन में एसपी अनुराग आर्य ने सभी 18 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके आवंटित थानों के लिए रवाना किया। जिले में 14 चार पहिया पीआरवी में छह पीआरवी रूफ माउंटेड कैमरा से सुसज्जित हैं। वह घटनास्थल का स्वयं फोटो और वीडियो लेने में सक्षम है। नई चार पहिया पीआरवी थाना कोतवाली व सिधारी को दो-दो तथा थाना सरायमीर, जहानागंज, मुबारकपुर, बरदह, बिलरियागंज, गंभीरपुर, तरवां, रानी की सराय, तहबरपुर व देवगांव को एक-एक पीआरवी प्रदान की गई है। दो पहिया में से अतरौलिया, अहरौला, कोतवाली व सिधारी थाना को एक-एक पीआरवी आवंटित की गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध होने से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। छह गाड़ियां कैमरा एवं सर्च लाइट की सुविधा से लैस हैं। अंधेरे में पुलिस टीम को सर्च अभियान के दौरान मदद मिलेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल