प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनपद की सीमा हुई सील

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है जिसे देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जनपद की आजमगढ़ अंबेडकर नगर सीमा को टोल प्लाजा लोहरा में सील कर दिया गया है। यात्रियों को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ से अंबेडकर नगर तक जाने वाली डिपो की बसों का संचालन सिर्फ अम्बेडकर नगर के लिए किया जा रहा है। छोटे चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद है। दो पहिया वाहनों को जांच के दौरान ही जनपद की सीमा से बांहर जाने दिया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्थानीय थाने की पुलिस उपनिरीक्षक बैरियर लगाकर तैनात किये गए है। मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही हैं। अंबेडकर नगर से आजमगढ़ जाने वाली बसों, चार पहिया वाहन को आने दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों के लिए कुछ छूट दी गई है। ई रिक्शा टेंपो को भी सीमा से अम्बेडकर नगर नही जाने दिया जा रहा। लोहरा टोल प्लाजा पर थानाध्यक्ष सविंद्र राय द्वारा बराबर निरीक्षण किया जा रहा है तो वहीं उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्या ने भी स्थलीय निरीक्षण किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *