जिला बदर अभियुक्त गांजा के साथ गिरफ्तार

शेयर करे

बिलरियागंज/पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना पुलिस ने जगमलपुर के पास से जिला बदर अभियुक्त को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अभियुक्त को सम्बंधित धारााओं में चालान कर जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स के तलाश वांछित, वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम व चेकिंग वाहन के जैगहा बाजार मे मौजूद थे कि मुखबिर खास सूचना मिली की एक जिला बदर अपराधी तारिक जो बिन्दवल का रहने वाला हैं, जयराजपुर की तरफ से जैगहा की तरफ पैदल आ रहा उसके पास नाजायज गांजा भी हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष जगमलपुर मोड़ के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे तभी एक व्यक्ति जयराजपुर की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तारिक पुत्र कुद्दूस ग्राम बिन्दवल थाना बिलरियागंज बताया। उसके पास पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया।
रिपोर्ट- तारकेश्वर मिश्र, बब्लू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *