गरीब बच्चों को कापी, पेंसिल, रबड़ का किया गया वितरण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति के द्वारा आज सोमवार को सरायमोहन के वीर विरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र में बच्चों को एकत्र करके कापी, पेंसिल, रबड़ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और बच्चों को मिष्ठान्न वितरित करते हुए स्कूल जाने और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
समिति के संस्थापक डॉ जेआर प्रजापति ने कहा कि हमारी समिति शिक्षित समाज बनाने पर बल दे रही है। इसी क्रम में हम लोग आज यहां पर बच्चों में शिक्षण सामग्री और मिष्ठान्न वितरित करते हुए शिक्षित समाज बनाने का प्रयास कर रहे हैं। समाजसेवी जियाउल हक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि समिति के द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है कि सभी शिक्षित हों। इसी क्रम में समिति के द्वारा बच्चों में शिक्षण सामग्री और मिष्ठान्न वितरित कर शिक्षित समाज बनाने पर बल दिया जा रहा है। समिति के द्वारा किए गए सभी कार्य मानव और पर्यावरण के हित में होते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बरदह नियामत अली, समिति के संस्थापक डॉ जेआर प्रजापति, अध्यक्ष विनय राय उर्फ डब्ल्यू राय, सह उपाध्यक्ष शौकत अली समेत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *