शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त करें निस्तारण-जिलाधिकारी

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेंहनगर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 164 मामले आये, जिसमे से 26 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 138 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 133, विकास विभाग के 11, विद्युत के 05, दिव्यांगजन के 01, पुलिस विभाग के 14 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम मेंहनगर प्रेमचन्द मौर्य, तहसीलदार मेंहनगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *