पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में आइडियल पत्रकार संगठन के सगड़ी तहसील इकाई की बैठक रविवार को बिलरियागंज में वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल के आवास पर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से आए वरिष्ठ पदाधिकारीयों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बैठक में आगामी 23 मार्च को होने वाली संगठन के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गई। होने वाले इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कोने-कोने से आइडियल पत्रकार संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित होंगे। पूरे प्रदेश में आजमगढ़ जनपद का इस कार्यक्रम में हमेशा से योगदान रहा है। उसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने वक्ततब्यों को बिंदुवार रखा। संगठन का पत्रकारों के लिए क्या महत्व है इसके बारे में रामनरायन राय ने विस्तृत जानकारी दी। दूसरे संगठन को छोड़कर आए अनुराग मौर्य का जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने अपने संगठन की सदस्यता दिलाते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अनुराग मौर्य का कहना था कि संगठन द्वारा किसी भी आपात स्थिति में संगठन से जुड़े लोगों का हर संभव मदद करने में तत्पर रहता है। इसीलिए मैं अपना संगठन छोड़कर इस संगठन में सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर नर्वदेश्वर मिश्रा, जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, सगड़ी तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण यादव, प्रदेश प्रभारी रामनरायन राय, पृथ्वी पाल सिंह, कमलाकांत शुक्ला, रोशन लाल, अनुराग मौर्य, बजरंगी विश्वकर्मा, शत्रुघन यादव, आनंद गौंड, त्रिलोकी यादव, चंधारी यादव, अंगद यादव, निखिल कुमार, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय