‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ पर हुई चर्चा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत सरकार की ओर से देश के संविधान को अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि महाविद्यालय कोटवा के अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में इसी कड़ी में 28 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें मुखराम सिंह इंटर कॉलेज वासीरपुर में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ. अनिल कुमार सिंह एवं डॉ.रेनू गंगवार द्वारा चर्चा का आयोजन किया गया। उन्होंने संविधान, उसके महत्व एवं सिद्धांतों के बारे मंे भी छात्रों को विस्तार से बताया। साथ ही स्कूल के बच्चों खुशी यादव, अनन्या यादव एवं निखिल ने चर्चा में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *