आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर जागरूकता हेतु एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गयी, जिसमे सुरेन्द्र कुमार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़, शशि कान्त राय, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर, रेखा सिंह, प्राचार्या सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफ़रपुर, निलेश कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एवं सूर्य प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ सम्मिलित हुए।
प्रेस कान्फ्रेंस में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल उद्देश्यों एवं मुख्य बिन्दुओं, विद्यालय में उसके कार्यान्वयन एवं परिणाम पर वार्ता हुई। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार द्वारा इस विषय पर पीपीटी प्रदर्शित की गयी। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्य बोध एवं प्रकृति से सीखने पर भी जोर देती है जिसके अनुपालन में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण एवं इससे संबन्धित गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित रूप से क्रियान्वित होते रहते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार