फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अधिशाषी अभियंता विद्युत बितरण खण्ड फूलपुर के सख्त आदेश के क्रम में बिद्युत बकायादारों के खिलाफ चलाये गए अभियान में पन्द्रह उपभोक्ताओं का बिद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। दो लाख बीस हजार बिद्युत राजस्व बकाया की वसूली हुई।
सौ प्रतिशत ब्याज मुफ्त और बकाया बिद्युत बिल के मूल धन में छूट का बिशेष अभियान सरकार के निर्देश पर चलाये जाने के बाद पूर्णतया सफलता न होने और विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद बकाया क़िस्त न जमा करने के कारण व तीन माह के बाद 25 दिन का समय अवधि बढ़ाये जाने के बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा बकाया न जमा होने की स्थिति में अधिशाषी अभियंता द्वारा सख्त निर्देश के क्रम में अवर अभियंता लाइनमैनो के साथ सुबह दस बजे से बकायादारों की सूची के साथ गांव गांव भ्रमण कर बकाया वसूली कराई जा रही है। न जमा करने की स्थिति में बिद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सुदनीपुर बिद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने अपने अधीनस्थों की दो टीम बना कर बकायादारों के खिलाफ अभियान चला कर बकाया वसूली कराया जा रहा है। इस अभियान में 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिद्युत विछेदन की कार्यवाही की गई। दो लाख बीस हजार बिद्युत राजस्व प्राप्त किया गया। इस अभियान में पंकज, रमोध, बृजेश, इंद्रेश, जितेंद्र, सिकन्दर, रमाकांत, राजेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय