लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विमल कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और दिव्यांगजन ने भाग लिया।
रैली में प्रतिभागियों ने समाज में दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में व्हीलचेयर, बैशाखी और अन्य सहायक उपकरणों का उपयोग कर रहे बच्चों ने रस्साकशी, छूकर पहचानो, कुर्सी दौड़ आदि खेल-कूद आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विमल कुमार तिवारी ने की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित भी करते हैं।
इस अवसर पर राजबहादुर विश्वकर्मा, अमर बहादुर सिंह, कपिल देव, राजदेव यादव, संगीता देवी, संगीता यादव, नागेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक श्याम कन्हैया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद