रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, डॉ.संजय सिंह एवं उप महानिदेशक डॉ.संजीव कुमार ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय कोटवा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महानिदेशक एवं उप महानिदेशक ने कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की एवं प्रोजेक्ट के विषय में जायजा लिया। उन्होंने अधिष्ठाता एवं सभी सहायक प्राध्यापकों के साथ बैठक कर महाविद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्यों की स्तिथि का जायजा लिया। अधिष्ठाता ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं समस्याओं पर अतिथियों के साथ चर्चा की तथा महाविद्यालय में चल रहे कृषि स्नातक की प्रशासनिक मान्यता के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने सभी शिक्षकों को कृषि शिक्षा को बेहतर तथा आकर्षक बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही शोध करने के लिये प्रोत्साहित किया। डॉ.सिंह ने नई शिक्षा नीति पर भी जोर दिया। उन्होंने महाविद्यालय का भ्रमण कर, चल रहे नवाचारों के विषय पर भी चर्चा की। इस दौरान डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ.संदीप पांडेय, डॉ.रेनू गंगवार, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.विमलेश कुमार, डा.आकांक्षा तिवारी, डा.विजय लक्ष्मी राय, डॉ.अनिल कुमार सिंह, डॉ.विनीत प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा