डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डिप्लोमा इंजीनयर्स संघ लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आवाहन पर डिप्लोमा इंजीनीयर्स की समस्याओं पर चर्चा की गयी। विरोध प्रदर्शन में आजमगढ़, मऊ, बलिया के समस्त अवर अभियन्तागण व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि, बलिया परिसर में हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार करते हुए भयमुक्त वातावरण तैयार किया जाना, भ्रष्टाचार हेतु आरोपित, अव्यवहारिक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अधिशासी अभियन्ता के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल मुख्यालय से सम्बद्ध किया जाय। खण्डीय अवर अभियन्तओं का उत्पीड़न बन्द किया जाय। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह यादव, क्षेत्रीय महामंत्री संजय कुमार यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जावेन्द्र कुशवाहा, अजीत यादव जनपद अध्यक्ष आजमगढ़, जनपद अध्यक्ष रवीन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष मऊ रामबली यादव, सचिव मनीष कुमार वर्मा, जनपद अध्यक्ष बलिया राहुल सिंह, सचिव अमित सिंह एवं डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ आजमगढ़ अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *