आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सठियांव का चुनाव शनिवार को प्राथमिक विद्यालय भरथही पर सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जहानागंज के ब्लाक अध्यक्ष हृदय नाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भरथही के प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र पांडेय अध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय खेमऊपुर के प्रधानाध्यापक राकेशमणि त्रिपाठी मंत्री चुने गए। पर्यवेक्षक अध्यक्ष तहबरपुर रमाकांत यादव सहित जिला इकाई के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव एवं मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय ने विश्वास दिलाया कि ब्लाक के शिक्षकों की सभी लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्ष करेंगे। मंत्री राकेशमणि त्रिपाठी ने पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता साइलेंस के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आशुतोष सिंह, योगेंद्र यादव, संतोष यादव, सत्य प्रिय सिंह, हनुमान गुप्ता, मनोज कुमार त्रिपाठी, संजीव सिंह, अरविंद तिवारी, अखिलेश चौबे, संतोष सिंह, नवीन पांडेय, अनिल द्विवेदी, डॉ.प्रीति रानी गुप्ता, आशुतोष पांडेय, कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद तिवारी, लक्षण कुमार सिंह, दिनेश तिवारी, अतुल यादव, अमृता, शिखा, रंजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार