आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा शनिवार को थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया गया। थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर उन्होंने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। तत्पश्चात उन्होंने परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों, रिकार्डों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। लोगों की समस्या समाधान के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार