हॉकी प्रतियोगिता का डीआईजी ने किया उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित स्व. बाबा चन्द्रदीप सिंह स्मारक ग्यारहवीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन आजमगढ़ के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिह ने किया।
दर्शको और खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत कुछ तो नहीं कहूंगा लेकिन इतना शुभकामना अवश्य दूंगा कि यह क्रीडा स्थल शीघ्र ही स्ट्रोटर्फ से आच्छादित हो। इसके लिए मुझे जो भी करना होगा करुगां। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 2020 व 2024 के खिलाड़ी ललित उपाध्याय भी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ रहे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को सदैव पुत्रवत स्नेह देते है। यह उनके स्वभाव का बड़प्पन है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान हॉकी के कारण ही है। उन्होंने मंच पर आसीन अपने खेल गुरु परमानन्द मिश्र को भी मंच से ही प्रणाम किया। आयोजन सचिव और चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवा के प्रबन्धक प्रभाकर सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का इस मैदान पर आना ही हमारा सौभाग्य है। क्षेत्र की जनता इस बात से ओध्यादित है कि ओलम्पिक खिलाड़ी का इस क्रीड़ा स्थल पर आना हुआ। अन्त में खेल समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र गुड्डू ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार सिहत्र संदीप सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, चंचल यादव, सुनील यादव, रामानन्द राजभर, मान सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *