डीआईजी ने वृद्धाश्रम में बांटा गर्म वस्त्र

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वृद्ध जन आवास पहुंचे डीआईजी ने बुजुर्गों को गर्म वस्त्र व मिष्ठान वितरित किया। बुजुर्गों के बीच बैठकर उनके हाल-चाल के बारे में जाना।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्ध जन आवास में रविवार को डीआईजी रेंज आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को शॉल, इनर सेट, गर्म ऊनी वस्त्र तथा मिष्ठान वितरित किया। डीआईजी सुनील कुमार सिंह के साथ हिमांशु सिंह, नितिन सिंह और दिव्यांशु सिंह का भी विशेष सहयोग रहा। उनके माध्यम से वृद्ध माताओं को शॉल तथा वृद्ध पुरुषों को एक-एक इनर सेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को फल आदि का भी वितरण किया गया। आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडेय ने बताया कि वृद्ध जन आवास पहले बघौरा इनामपुर गांव में संचालित हो रहा था, लेकिन अब अस्थायी रूप से अंबरपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। डीआईजी के आगमन से आश्रम में खुशी का माहौल देखने को मिला और वृद्धजनों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *