डीआईजी और एसपी ने झण्डी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने रैली को रवाना करते हुए कहा, मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। यह बाइक रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आजमगढ़ पुलिस द्वारा एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जायेगी तथा स्कूलों/कॉलेजों/ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *