आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता शिक्षक दल, गोरखपुर अयोध्या शिक्षक खंड क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने चिल्ड्रेन कॉलेज के संस्थापक प्रमुख शिक्षाविद बजरंग त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत कहा कि बजरंग त्रिपाठी पूर्वांचल के शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने दर्जनों शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जिसके कारण लोग उन्हें पूर्वांचल का मालवीय भी कहते हैं। शिक्षा क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका अहम थी। वह खुद भी एक प्रोफेसर थे तथा अपने विषय के मर्मज्ञ थे। उनके द्वारा समाज के प्रति की गई सेवा को भुलाया नहीं जा सकता है। मैं उन्हें पूरे शिक्षक समाज की तरफ से हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साथ पुष्प अर्पित करने वालों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय, जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, प्रभाकर राय, कमलेश राय, मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, सर्वेश्वर पांडे, रिजवान अहमद, परशुराम यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, संजय राय, राजेश भारती, सुनील यादव, उग्रसेन सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।
इनसेट–
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। चिल्ड्रेन कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक शिक्षाविद प्रो. बजरंग त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित संजय कुमार पांडेय सरस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिक्षा जगत के एक सितारा का अस्त हो गया। त्रिपाठी जी स्वयं में एक आन्दोलन थे, जिन्होंने शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। उनकी संगठनात्मक कुशलता, उनका संघर्ष और शिक्षण में समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगी। त्रिपाठी जी के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार