देवगांव क्षेत्र में डीएचपी समाजसेवी ग्रुप ने निकाली रैली

शेयर करे

लालगंज आज़मगढ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव क्षेत्र में व्याप्त दुर्व्यवस्था और सरकारी अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएचपी समाजसेवी ग्रुप ने आगामी पंचायत चुनाव में भागीदारी करने का एलान किया। इसी क्रम में रविवार को ग्रुप की ओर से एक रैली निकाली गई। रैली बरडीहा मोड़ से शुरू होकर सिधौना तक पहुंची।
रैली के माध्यम से ग्रुप के लोगों ने लालगंज देवगांव, बिंद्रा बाजार से रेलवे से जोड़े जाने की मांग समेत स्थानीय समस्याओं जैसे क्षेत्र में स्टेडियम का अभाव, छुट्टा पशुओं की समस्या, देवगांव-बसही रोड पर अंडरपास की मांग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी का इजहार किया और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। इस मौके पर डीएचपी समाजसेवी ग्रुप के कंचन सिंह, विद्युत चौरसिया, रमेश यादव, भानु प्रताप सिंह, मास्टर बशीर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव में शामिल होकर ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है। बगैर सिस्टम में शामिल हुए समस्याओं की सुनवाई नहीं होती, इसलिए इस बार डीएचपी समाजसेवी ग्रुप पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगा और जन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *