आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले रमाकांत मिश्र का. प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में पूर्व घोषित आन्दोलन कर्मचारी संदेश यात्रा के तारतम्य में बुधवार को कर्मचारियों की सभा का आयोजन नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सभागार में किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कर्मचारियों से बात-चीत के बाद महसूस किया कि प्रादेशिक एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु एक संगठन की अति आवश्यकता है। जिसको देखते हुए धनंजय सिंह को प्रदेश मंत्री व मण्डल अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ मनोनीत किया गया। धनंजय सिंह ने महासंघ को आश्वासन दिया कि मैं कर्मचारी संगठन एवं संस्था हितों में महासंघ के दिशा-निर्देश पर कार्य करुंगा। इस अवसर पर असलम खान मंडल अध्यक्ष, संजय कुमार, हलीम, बेचू रतन, रिजवान फूलपुर, महेश जलकल विभाग सहित नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों वह संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार