आंवक में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मौनी अमावस्या पर क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक स्थली अवंतिकापुरी आवंक धाम में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान कर मंदिर मंे दर्शन पूजन किया। स्नान पर्व पर राजा जन्मेजय की नाग महायज्ञ भूमि पर स्थित सरोवर में स्नान का विशेष महत्व रहता है। दूर दराज के श्रद्वालु एक दिन पहले ही पहुंच गये थे। रविवार को सुबह से ही स्नान की डुबकी लगने लगी। इस दौरान जयघोष से स्थली गुंजायमान रही। स्नान के बाद मंदिर मंे लोगों ने पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को सुबह कोहरा अधिक होने के कारण श्रद्वालुओं को परेशानी भी झेलनी पड़ी। ठंढ के बावजूद श्रद्वालुओं में आस्था के प्रति उत्साह रहा। स्नान का क्रम भोर से दोपहर बाद तक चला। अवंतिका समिति के सदस्य भी विचरण कर श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु तत्पर रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *