अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने नदी सरोवरों में डुबकी लगयी। वहीं पवित्र सरोवर में देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला प्रसिद्ध पौहारी जी के स्थान पर उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे भोर से ही लोगों ने डुबकी लगानी शुरू कर दी।
श्रद्धालुओं ने पौहारी सरोवर में डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से पूजन अर्चन कर पुण्यदान भी किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं पर आस्था भारी दिखी। लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखा। घाटों के अलावा पूरे पौहारी स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। आए हुए श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। यह मेला सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है जो श्रद्धालु सरजू नदी से गंगा स्नान करने के बाद लौटते हैं वह लोग यहां पर आते हैं और दर्शन करने के बाद मेले का लुफ्त उठाते हैं। मान्यता है कि पौहारी जी के स्थान पर स्थित सरोवर में डुबकी लगाने से समूल पापों का नाश होता है। चर्म रोग संबंधित बीमारियां समाप्त हो जाती हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद