निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भैरोपुर में स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को सुबह चार बजे से ही चैत रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में भक्तों ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया। फल, फूल, प्रसाद, कढ़ाही चढ़ा कर शीतला माता मंदिर में अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने हेतु प्रार्थना किया।
शीतला माता मंदिर को आकर्षक लाईटों से सजाया गया था। मंदिर प्रांगण में सैकड़ों दुकानें लगी हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजामाबाद थाना की पुलिस और पीएसी के जवान उपस्थित थे। रघुनाथपुर गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से भक्तों ने दर्शन पूजन किया और बॉम्बे से आए उमाकांत तिवारी ने मंदिर में कन्या पूजन कर भव्य भंडारे का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। चारों तरफ हवन पूजन जय माता दी और जय श्रीराम का नारा गुंजायमान था। फरिहा लठवा मोहल्ला में स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रार्थना किया। जयहिंद यादव द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र