शिवकथा सुन भक्त हुए मंत्र मुग्ध

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज में चल रही संगीतमय श्री शिव महा कथा का समापन हो गया। जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के प्रिय शिष्य कथा वाचक कौशल किशोर महाराज को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी कथा में श्रोता मंत्र मुग्ध रहे।
शिव कथा के आयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख उमाशंकर मिश्र ने कथा वाचक कौशल किशोर महाराज को तथा ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, चंदन मिश्र, संजय जायसवाल आदि ने आचार्य कृष्ण मुरारी जी, प्रसिद्ध भजन गायक निर्भय गाजीपुरी, तबला वादक शिवाजी, प्रीतेश मिश्र आदि को अंग वस्त्र तथा द्रव्य देकर सम्मानित किया।
आयोजक उमाशंकर मिश्र व ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कौशल किशोर महाराज एक उभरते हुए कथा वाचक हैं। आने वाले समय में उनकी ख्याति दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाएगी। उनके कथा कहने की शैली इतनी सुंदर है कि उन्हें बार-बार सुनने की इच्छा जागृत होती है। कौशल किशोर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ आशुतोष अर्थात शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वह औघड़दानी हैं। उनके जैसा दान दाता कोई नहीं है। भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होने पर अपने भक्तों को सब कुछ दे देते हैं। कथावाचक ने मृकण्ड ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय महादेव की अल्पायु में मृत्यु होने की स्थिति में भगवान भोलेनाथ द्वारा वरदान से उनकी प्राणों की रक्षा होने तथा चिरंजीवी होने की कथा को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरएसएस के पदाधिकारी उमाशंकर मिश्र, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, चंदन मिश्र, प्रधान रामचंद्र राम, अशोक राय आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *