लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार की रात न्यू आजाद क्लब की ओर से एक भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे।
अंकित राजेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकार निशिकांत दुबे उर्फ नीशू बाबा, विजय कुमार हंस आदि ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। विजय हंस की प्रस्तुति चला चली पल्हना नगरिया हो, पल्हना माई के दुअरिया हो..को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी प्रकार अंकित राजेंद्र साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इससे पूर्व डीएचपी समाज सेवी ग्रुप के हिंदुस्तानी रमेश, विद्युत प्रकाश चौरसिया, शेखर चौहान, डॉ.एचसी पाल, दिलीप मौर्य, धीरेंद्र उर्फ गोरख साहू, अवधेश सेठ आदि का मंच पर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। हिंदुस्तानी रमेश ने कहा कि हमें आजादी बहुत बलिदानों के बाद मिली है। हमें उन वीर जवानों भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकुल्लाह खां को सदैव याद रखना चाहिए जिनकी कुर्बानी से हम स्वच्छंद हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बीच के कठिन संघर्षों का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा हमें इसे सदैव याद करके अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गंगा जमुनी तहजीब देवगांव में अक्षरशः देखने को मिलती है इसे हमें बरकरार रखने की कोशिश करनी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी