आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। साहू समाज के लोग जुलूस निकाल कर रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुचकर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में साहू गांधी समाज के लोगों ने भारी संख्या में कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रभात फेरी निकाली और रामधुन सहित महात्मा गांधी अमर रहे आदि नारे लगाते हुए गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि 30 जनवरी 1948 को एक सिरफिरे ने प्रार्थना सभा में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारकर विश्वशान्ति दूत व देश के राष्ट्रपिता को भारत वासियों से छीन लिया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा सत्याग्रह के माध्यम से विश्व शांति सम्भव है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ी गयी आजादी की लड़ाई ने विश्व के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया कि हिंसा खून खराबा व जंग की जगह सत्य अहिंसा के माध्यम से देश आजाद हो सकते हैं। उन्होने कहा कि सत्य अंहिसा व महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चल कर समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर विनोद साहू, श्रवण कुमार, रामान्द साहू, रमेश साहू, संतोष साहू, शशि भूषण साहू, राधेश्याम साहू, सुग्रीव साहू, सूरज साहू ओमप्रकाश साहू आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार