किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: देवेश सिंह

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के मैंनुदीनपुर में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष देवेश सिंह उर्फ बबलू द्वारा किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों के साथ हो रहे शोषण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भले ही किसानो की आय को दोगुना करने का वादा कर रही है। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते किसानों की आय दोगुना नहीं हो रही है। किसान अपने गन्ना की फसल बेचने के लिए प्राइवेट क्रशरों का सहारा ले रहा है। पर्ची के अभाव में किसान अपना गन्ना नहीं भेज पा रहा है, बिचौलियों की चांदी कट रही है। हमारा संगठन हमेशा किसानो की लड़ाई लड़ने का काम करता है। किसानों के सामने इस समय उर्वरक की भी समस्या देखने को मिल रही है। सरकारी समितियां पर यूरिया खाद नदारत है ऐसी स्थिति में किसान प्राइवेट दुकानदारों से दुगने दाम में यूरिया खरीदने को मजबूत है जिलाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसान की गन्ना सेंटरों पर बाबुओं की मनमानी के चलते गन्ने की घाटतौली की जा रही है। साथ ही पर्ची भी नहीं मिल रही है। चीनी मिल द्वारा किसानों की अर्ली गन्ना को सामान्य बना दिया जा रहा है। साथ ही उसका भुगतान भी सामान्य गन्ना के रेट से किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस समस्या से संबंधित विभाग से शिकायत करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। अगर शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष देवेश सिंह उर्फ बबलू ने लगभग 100 गरीबों को कंबल वितरित किया उन्होंने बताया कि एंबुलेंस संचालकों 108 और 102 के चालकों के साथ-साथ गरीब लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर किसान यूनियन के उपाध्यक्ष सभापति वर्मा उदयभान वर्मा, चुन्नू, अवधेश यादव, अनिल चौबे, पप्पू सिंह, अश्वनी सिंह, सुरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, लड्डू वर्मा, दिवाकर सिंह, शुभम, उमेश उपाध्याय, अजय उपाध्याय, गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *