सरकार में हिस्सेदारी के बिना समाज का विकास असम्भव-रामआसरे विश्वकर्मा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्वकर्मा भवन नरौली पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव पूर्वमन्त्री चन्ददेव राम यादव जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव तथा करूनाकान्त मौर्य थे।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए देश की सबसे उत्तम विचार धारा है। यही सभी की सुरक्षा भी करेगा उन्होने कहा हमारी राजनैतिक हिस्सेदारी शून्य है। हमारे समाज के एमपी एमएलए विधानसभा लोकसभा में नहीं है। विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न की आवाज सदन में नही उठाया जा सकता क्योंकि विश्वकर्मा समाज के एमएलए नहीं है। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का मन्त्री नहीं है जिस समाज का सरकार में मन्त्री नहीं होता है और उसकी हिस्सेदारी नही होती है उसका समाज का विकास नहीं हो सकता। विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या 7 प्रतिशत है। प्रत्येक विधानसभा में हमारी वोट संख्या 10 हजार से 15 हजार है लेकिन संगठित न होने के कारण हमारी ताकत दिखायी नहीं देती। अगर हम एकजुट होकर निर्णय ले ले और एक साथ वोट करें तो हम सरकार बना सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी। एमएलसी बनाया सरकार में मंत्री बनाया विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी। भाजपा ने विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटाया है। कार्यक्रम को राम अवतार विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, सुनील दत्त विश्वकर्मा, हरिकेश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, हरिराम विश्वकमार्, विनोद विश्वकर्मा, शम्भूनाथ विश्वकर्मा, संन्दीप विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राम समुझ विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *