अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर विकास प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रमुख प्रतिनिधि व खंड विकास अधिकारी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव पर मनरेगा द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग शिक्षा विभाग व बाल विकास व पुष्टाहार विभाग पशुपालन विभाग श्रम विभाग व खाद्य रसद द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। प्रदर्शनी में कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, एडीओ कृषि प्रदीप, डॉ.प्रदीप कुमार व खाद्य रसद विभाग के अनूप शाही बाल विकास पुष्टाहार विभाग के उमा पांडेय एडीओ पंचायत सुभाष ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी व संचालन एडीओ सुभाष ने किया। प्रदर्शनी में आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित प्रदर्शनी का स्थानीय लोगों ने निरीक्षण कर लाभ उठाया। शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के सहायक अध्यापक रविंद्र नाथ मौर्य व प्रधानाध्यापक देवी शरण सिंह की लगाई गई प्रदर्शनी की सभी लोगों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वसीम खान, इंद्रदेव यादव, अजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, बच्चा राय सहित दर्जनों की संख्या में समूह की दीदी मौजूद रहीं।
रिपोर्ट- फहद खान