फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा फूलपुर ब्लाक के मलगांव और रसवा सहित रम्मोपुर कुशलगाव, गांवों में पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों को चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही चयनित पात्रों को आवास प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
मलगांव ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी अभिमन्यु यादव व सहायक बिकास अधिकारी पंचायत असविन्द यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी अभिमन्यु यादव ने विकसित राष्ट्र की शपथ दिलाई। सहायक बिकास अधिकारी असविन्द यादव द्वारा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधान मंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय सहित प्रधान मंत्री सम्मान निधि के प्रति जानकारी दी। वहीं 5 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को स्वीकृत प्रमाण पत्र पदान किया। इसी क्रम में रसवा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत अधिकारी रवीकेश यादव प्रधान शहनाज की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास के पात्र को 4 व्यक्तियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर प्रधान बृजभान, पंचायत सहायक चेतना गौतम, पंचायत मित्र सरोज कुमार मौर्य, रसवा प्रधान शहनाज, सचिव रविकेश यादव, शिव पूजन यादव सहित सफाई कर्मी स्वंय सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय