महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवारा विकास सेवा समिति द्वारा समाज में निरंतर सेवा, सहयोग और सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव ने कहा कि समाज की प्रगति में ऐसे लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना ही समाज को नई दिशा देती है और ऐसे आयोजनों से अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि देवारा विकास सेवा समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। सम्मानित किए गए समाजसेवियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र