महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवारा की अग्रणी सामाजिक संगठन देवारा विकास सेवा समिति ने शनिवार को ग्राम देवारा जदीद के नेता नगरी बाजार में अपना 6वां स्थापना दिवस मनाया। यह आयोजन विगत वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने बताया कि आजादी के वर्षों बाद भी देवारा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है। संगठन देवारांचल को विकास के सेतु से जोडने के लिए विगत 8 वर्षों से अथक प्रयास कर रहा है। इसके लिए निरंतर समाज के हर विचाराधारा, संगठन, व्यक्ति का साथ मिलता चला जा रहा है, जो हमारी अनमोल पूंजी है। संगठन के प्रयास का ही असर रहा है कि देवरांचल की समस्या शासन और जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से पहुंच सकी है। समिति देवारा के सम्पूर्ण विकास तक अपना सकारात्मक प्रयास जारी रखेगी। समिति के अध्यक्ष ने अपनी आगामी योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता चंचल यादव, कमलेश यादव महाप्रधान पप्पू यादव, निरंजन राम, असपा के राजेश यादव, सुभासपा के पुजारी राजभर व प्रयास सामाजिक संगठन अध्यक्ष रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र