विश्वकर्मा मंदिर में मनायी गयी देव दीपावली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री विश्वकर्मा मंदिर सर्फुद्दीनपुर प्रांगण में शुक्रवार को देर रात्रि तक सभा के अध्यक्ष रामधन विश्वकर्मा, मंत्री महा विनोद शर्मा, जुलूस प्रभारी मोनू विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा की देखरेख में देव दीपावली मनाया गया।
सभा अध्यक्ष रामधन ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के मंदिर में हर वर्ष की भांति देव दीपावली करना जीवन के सौभाग्य कड़ी के समान है। महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देव दीपावली आनंदी क्षणों के एक समावेश में समस्त देवों के देवों को आव्हान किया गया। मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि देव दीपावली हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बृजेश विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, विनोद, महेंद्र विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, शशांक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *