आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीपों का महापौर देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर रेलवे स्टेशन मार्ग पर मंदिर सभा के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। इस दौरान 221 दीपों को प्रज्वलित कर भगवान श्री विश्वकर्मा सहित सभी देवताओं से आशीर्वाद की मनोकामनाओं के साथ जगत कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
महासभा के महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा का प्राचीन मंदिर है जो 1908 में स्थापित होकर 1914 में पूर्ण रूप से तैयार हुआ और तभी से कमोवेश देव दीपावली की प्रथा के साथ ही सभी धार्मिक कार्यों को विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया जाता है और दीपों के पर्व को मनाने की परंपराएं भी होती चली आई हैं। इसी क्रम में देव दीपावली मनाई गयी। इस अवसर पर भाजपा नेता मोनू विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, उमाशंकर एडवोकेट, रमेश चंद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, शिवम, विनोद शर्मा बीडीसी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार