निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा में स्थित गुरुद्वारा के मीटिंग हाल में सोमवार को भाजपा का एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनोद राजभर जिलाध्यक्ष लालगंज रहे। अध्यक्षता मनोज यादव तथा संचालन सन्तोष कुमार गौड़ ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई और उसके समर्थन में प्रस्ताव फार्म भरवाया गया। एक राष्ट्र एक चुनाव के पांच लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बार एसोशिएशन निजामाबाद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता रण विजय राय उर्फ मनोज राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तार से एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में और उससे देश में होने वाले लाभ की जानकारी दी। भाजपा पूर्व प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव ने अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में चारों तरफ डबल रफ्तार से विकास कार्य हो रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव की योजना लागू होने से देश में विकास कार्य की वृद्धि होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष कुमार गौड़, सुधीर पाठक, जय प्रकाश सिंह, अखिलेश पाठक, पंकज कुमार राय, नीरज गिरी बलराम तिवारी, अमरनाथ यादव, प्रकाश चौरसिया, रंजीत चौहान, हरिकेश तिवारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र नाथ यादव ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र