आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने बताया कि ’’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’’ के अन्तर्गत 6 जून को हरिऔध कला केन्द्र में एक मेगा क्रेडिट कैम्प, कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें वेण्डर, आवेदक एवं संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैंकों में ऋण वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित कराया जाना है। इस क्रेडिट कैम्प में यूनियन बैंक आफ इण्डिया, उ.प्र. ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखाओं में सबसे अधिक ऋण वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का आन स्पाट निस्तारण किया जायेगा। उक्त बैंकों के संबंधित शाखा प्रबंधक एवं आवेदक उस दिन निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहेगें। उक्त बैंकों में आवेदन कर चुके आवेदक अपने साथ उद्यम पंजीकरण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक में जमा मार्जिन मनी, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पास बुक एवं कोटेशन यदि प्राप्त किये हैं, तो कोटेशन के साथ और नहीं प्राप्त है तो उसका प्रबंध क्रेेडिट कैम्प में आन स्पाट उपलब्ध कराकर योजनांतर्गत ऋण वितरण सुनिश्चित किया जायेगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल